
जनपद हापुड महिलाओं की जागरूकता के लिए रैली
हापुड सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को हापुड़ जिले के ग्राम बछलोता के आंगनवाड़ी केंद्र पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया बाल विवाह को ना जागरूकता कार्यक्रम एवम् नारी शक्ति वंदन अभियान की रैली जागरूकता कार्यक्रम किया गया व नारी शक्ति वंदन पर वन स्टॉप सेंटर पर नारी शक्ति वंदन कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमें बाल पुष्टाहार विभाग से कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आभा मैडम डी पी ओ मैडम पूनम और सुपरवाइजर आंगनवाड़ी बहने उपस्थित रहीं। महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम एवम् वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी गई ।
महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही,निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना,
दिव्यांग पेंशन योजना,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , साइबर क्राइम
आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 1930के बारे में की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती नेहा त्यागी व वन स्टॉप सेंटर से मैनेजर सोनिया तथा हब की टीम से गौरव मौजूद रहें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























