
अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पर छह लाख का जुर्माना
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पर छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिला शुल्क नियामक समिति ने एक ही स्थान से कोर्स खरीदने का दबाव बनाने और नियमों के विपरीत अधिक फीस वसूलने के मामले में यह कार्रवाई की है। अधिक फीस वसूलने के मामले में एक लाख और निश्चित स्थान से कोर्स खरीदने का दबाव बनाने पर ₹5,00,000 का जुर्माना लगाया गया है जिससे स्कूल के होश उड़ गए हैं। स्कूल को 7 दिनों में जुर्माना जमा करने के आदेश दिए हैं। अन्यथा स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। जिला फीस रेगुलेटर कमेटी के सदस्य शरद कुमार गर्ग ने बताया कि अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पर यह कार्रवाई की गई है।
डीएम अभिषेक पांडेय ने डीआईओएस डॉक्टर श्वेता पुठिया को जांच के आदेश दिए थे। 8 अप्रैल के बाद गुरुवार और शुक्रवार को स्कूल में जाकर जांच की गई। इस दौरान अभिभावकों व छात्रों के बयान दर्ज किए गए। जांच में पता चला कि स्कूल की वेबसाइट पर दिखाई गई फीस से अधिक कैश में फीस ली जा रही थी। कक्षा 11 व 12 में प्रति छात्र ₹20 और कक्षा 9 10 में ₹10 अतिरिक्त मासिक फीस वसूली जा रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। वही स्कूल के एमडी विचक्षण शर्मा का कहना है कि गलती से अधिक फीस वसूली गई। शिकायत पर फीस कम कर दी गई। ₹3000 जरूर लिए जा रहे हैं जिसकी रसीद दी जाती है। पूरा मामला डीआईओएस कार्यालय के संज्ञान में हैं। जुर्माने की जानकारी नहीं है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























