
बाप-बेटे पर हमला करने के मामले में सात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाली महिला ने गांव में रहने वाले कुछ लोगों पर मकान बेचने की रंजिश में उनके पति व पुत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी के आदेश पर 12 दिन बाद सात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बझेड़ा कला की नाजरीन पत्नी महमूद ने बताया कि उन्होंने 20 लाख रुपए में नौ महीने पहले गांव के व्यक्ति का मकान खरीदा था। इस मकान को गांव के कुछ अन्य लोग भी खरीदना चाहते थे। उनके मकान खरीदते ही सभी लोग रंजिश रखे लगे। 5 अप्रैल की सुबह करीब 8:00 बजे महिला अपने पति व पुत्र के साथ पुराने घर से नए घर में सामान लेने के लिए जा रही थी कि रास्ते में आरोपियों ने धारदार हथियार व पंच से पति के पुत्र पर हमला कर दिया। इंसाफ अली, बाबू, निसार, नदीम, मुबीन, रिहान, सुहेल ने उन्हें रोक लिया और उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया जिसमें दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























