
👁 52 views Views
हापुड़: जान जोखिम में डालकर प्रचार होल्डिंग पर लटककर लगाए पुशअप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर लगे प्रचार होल्डिंग पर दो युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पुशअप्स किए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला मंगलवार का है जब दो युवक रील बनाने की खातिर अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रचार होल्डिंग पर चढ़ गए और वहां पर पुश अप करने लगे। एक हाथ छोड़कर हवा में लटक गए। जरा सी गलती से जान भी जा सकती थी। बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























