
अवैध खनन में लिप्त दो ओवरलोडेड ट्रकों पर कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):खनन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त दो ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर कार्रवाई की है जिन्हें खनन विभाग ने पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक आरपी सिंह सोमवार की सुबह देहरा झाल के पास जांच कर रहे थे। तभी भवन निर्माण सामग्री से लदे ट्रक वहां से गुजरते हुए दिखाई दिए। अधिकारियों ने ट्रकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेज गति से धौलाना की ओर भाग निकले। खनन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए धौलाना थाने के पास दोनों ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद चालकों ने सड़क पर वाहनों को खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गए। टीम ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131


























