
प्रॉपर्टी में 8 करोड़ की ब्लैक मनी का निवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ में प्रॉपर्टी का कारोबार पूरी तरह ब्लैक मनी पर टिका है परंतु अब एक प्रॉपर्टी में 8 करोड़ रुपए का निवेश होने की जानकारी मिली है। यह निवेश पूरी तरह से ब्लैक मनी पर टिका है।
सूत्रों के अनुसार हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित डॉक्टर अनुराग सिंघल क्लीनिक के बराबर में हजारों वर्ग मीटर में फैला भवन 8 करोड रुपए में बिका हुआ बताया गया है। अब इस भवन को क्रेता ने जमीदोंज करना शुरू कर दिया है। भवन की तुड़ाई में दिन-रात मजदूर लगे हैं और मलबे को हाथों हाथ ठिकाने लगाए जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इस स्थान पर एक बड़ा बिजनेस कांम्पलेक्स बनाने की योजना है। क्रेता बिजनेस कांम्पलेक्स बनाने के बाद 10 करोड रुपए मुनाफा वसूलना चाहते हैं। प्रदेश सरकार को इस ओर ध्यान देकर राजस्व वसूली के लिए कार्य करना चाहिए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586


























