
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को बैसाखी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और आकर्षक पोस्टरों से सजाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यालय की शिक्षिका अदिति वर्मा ने विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व के महत्व के साथ डॉ अंबेडकर के बारे में भी बताया । विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि “बैसाखी मुख्य रूप से फसल कटाई का पर्व है, जिसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व किसानों के लिए नई फसल के आगमन की खुशी का प्रतीक है।”
इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भांगड़ा और गिद्धा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने बैसाखी से संबंधित कविता, गीत एवं कला प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, एकता और खुशी के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























