
HPDA #UPGovernment
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): #HPDA #UPGovernment
हापुड़ की दिल्ली रोड पर आनंद विहार में एक मॉल का निर्माण किया जा रहा है। अचंभे की बात तो यह है कि मॉल द्वारा पीर को अपनी प्रचार सामग्री से ढक दिया गया है जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। हापुड़ पुलिस ने 9 अप्रैल को मौके पर पहुंचकर पीर के पास लगे कंपनियों के होल्डिंग को हटाया था लेकिन इसके बावजूद एक बार फिर से मॉल ने अपनी प्रचार सामग्री से पीर को ढक दिया है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम के पास एक मॉल का निर्माण हो रहा है। वहीं पास में एक पीर है जिसको दो तरफ से मॉल ने अपनी प्रचार सामग्री से ढक दिया है। 9 अप्रैल को EHAPUR NEWS ने यह मामला उठाया था तो हापुड़ पुलिस द्वारा जवाब दिया गया कि “स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पुहँचकर पीर के पास लगे कम्पनियों के होल्डिंग को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से हटवा दिये गये है, मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।”
अचंभे की बात तो यह है कि पुलिस की कार्यवाही को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही मॉल ने फिर से अपनी प्रचार-सामग्री से पीर को ढक दिया है। लोगों की मांग है कि अवैध रूप से लगाई गई इस प्रचार सामग्री को यहां से हटाया जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


























