
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन ) हापुड़ द्वारा हापुड़ नगर में श्री श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा महोत्सव बड़े उत्साह में धूमधाम से मनाया गया ल कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लियाl इस्कॉन हापुड़ द्वारा आयोजित भगवान श्री श्री कृष्ण बलराम जी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो अत्यंत सराहनीय रहा। भगवान के रथ को लोगों ने रस्सी द्वारा खींच कर आशीर्वाद लिया।
रथयात्रा आर्य कन्या पाठशाला स्वर्ग आश्रम रोड से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर गोपाल वाटिका, फ्रीगंज रोड पर पहुंची ल पूरे रास्ते नगर वासियों ने भगवान श्री श्री कृष्ण बलराम जी पर पुष्प वर्षा कर जोर जोर से स्वागत किया l हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर विभिन्न नगरों व देश विदेश से आए भक्तों ने नगरवासियों संग जमकर नृत्य किया l
सभी भक्तों ने प्रातः आर्य कन्या पाठशाला व शाम को गोपाल वाटिका पर प्रसाद पाया l
मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया गया नगर के यात्रा मार्गो को रंगोली व कलात्मक झंडों द्वारा सजाया गयाl
यात्रा आरम्भ स्थल आर्य कन्या पाठशाला स्वर्ग आश्रम रोड और यात्रा विश्राम स्थल गोपाल वाटिका फ्रीगंज रोड पर सभी भक्तों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
रथ यात्रा में नगर के गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा l
कार्यक्रम में रीजनल सेक्रेटरी इस्कॉन सुंदर गोपाल प्रभु जी, अध्यक्ष गाजियाबाद इस्कॉन मंदिर आदिकर्ता प्रभु जी, सर्वमंगल गौर प्रभु जी, पिलखुआ से माधव गौर प्रभु जी, गौर विग्रह प्रिय प्रभु जी आदि गणमान्य वैष्णव का विशेष सहयोग रहा l
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























