
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर में शमशान घाट पर जलती चिता से हुक्का सुलगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है जिसके लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
जांच में पता चला कि यह मामला 10 अप्रैल 2026 का है जब गांव की बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी के अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए थे। उसके बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और मर्यादा का उल्लंघन करते हुए उन्होंने जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया और अभिषेक पुत्र सुरेंद्र, आरिफ पुत्र शाहिद, मोइन पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा आरोपी विनीत इस दौरान फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























