
👁 14 views Views
राजीव विहार में विद्युत पोल गिरा, बालक बाल बाल बचें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राजीव बिहार में मंगलवार की देर शाम एक विद्युत पोल भर भरा कर नीचे आ गिरा। जिस कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। हादसे के वक्त बालक सड़क पर खेल कूद मचा रहे थे। बालकों ने भाग कर जान बचाई।
नामित सभासद महेश तोमर ने बताया कि उनके घर के पास लगा विद्युत पोल जर्जर हालत में था। इस और बिजली विभाग का ध्यान कई बार दिलाया गया परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। बात मंगलवार देर शाम की है जब जर्जर बिजली का पोल भर भरा कर नीचे आ गिरा और इलाके की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। बुधवार की सुबह तक बिजली सप्लाई न होने से लोगों में गुस्सा है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























