
हापुड़: कार सवार स्टंटबाजों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो, गाड़ी के स्टंट से जुड़ी है जिसमें गाड़ी की छत पर तीन लोग बैठे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि बुलंदशहर रोड पर सड़क पर चलती गाड़ी की छत पर तीन युवक बैठे हुए हैं जो कि खुलेआम स्टंट कर रहे हैं। रात के समय स्टंट करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में नाराजगी ज़ाहिर की है जिनका कहना है कि स्टंटबाजों के हुड़दंग के कारण लोग बेहद परेशान है। जल्द से जल्द स्टंटबाजों पर कार्रवाई की जाए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















