
हनुमान जयंती पर महंत ने दिया कांग्रेस पदाधिकारियों को आशीर्वाद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला चमरी में गुरूवार को एक शोभा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने शोभायात्रा का स्वागत किया और महंत ने दोनो पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद का शोभायात्रा में पहुंचने पर फूल माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने समस्त क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भेंट की हैं और कहा हैं कि हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। यह पावन दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर अंजनी पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दौरान SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






















