
👁 31 views Views
पिलखुवा: गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर सुबोध गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे उनकी गांधी बाजार स्थित दुकान पर लक्ष्मी नारायण गोयल अपने तीन लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। लोगों ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद समझौता हो गया लेकिन 9:30 बजे हिमांशु त्यागी ने मोबाइल पर कॉल कर फिर से गाली-गलौज कर धमकी दी। इसके बाद स्वजन में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































