
हापुड़ में गंदगी का साम्राज्य लोग नाक पर कपड़ा लगाकर निकलते हैं
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका सीमा के अंतर्गत जगह-जगह लगे कूड़े वह गंदगी के ढेर से उठती बदबू के कारण अब लोगों का जीना भी दुभर हो गया और राहगीर नाक पर रुमाल लगाकर उधर से निकलते हैं। वैसे तो संपन्न इलाकों को छोड़कर अब शायद ही कोई ऐसा स्थान बचा हो, जहाँ लगे कूड़े के ढेर नगर पालिका की लापरवाही बयां न कर रहे हो।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर तहसील चोपला से बाईपास तक जुड़े गली मोहल्ले, स्वर्ग आश्रम रोड, पक्का बाग, मीनाक्षी रोड, फ्रीगंज रोड, नवीन मंडी स्थल, चैनापुरी, मस्जिद पूरा आदि ऐसे इलाके हैं जहां लगे कूड़े व गंदगी के ढेर संक्रामक रोगों को न्योता दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कई-कई दिन तक सफाई कर्मी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं और वर्षा में गर्मी के कारण गंदगी से उठ रही बदबू ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और वायरल पीड़ित घर-घर मिल रहे हैं।
हापुड़ नगर पालिका पर नगर सफाई के लिए आधुनिक संसाधन है और संविदा सफाई कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज है। नगर पालिका संविदा सफाई कर्मचारियों की फौज पर करीब 50 लाख रुपए हर माह खर्च करती है पता नहीं यह फौज कहां छिपी रहती है। परिषद के पास इतना भारी तामझाम होने के बाद भी हापुड़ में गंदगी का साम्राज्य है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















