
शेयर बाज़ार में निवेश का झांसा देकर 6.64 लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 6,64,000 की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच टीम कर रही है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगलाबढ़ निवासी अनमोल त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर किसी दीपक नाम के व्यक्ति से संपर्क किया और खुद को निवेश से जोड़ा। पीड़ित ने बताया कि उसे एक कंपनी के शेयर खरीदने की बात कही और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर कुल 6 लाख 64 हजार रुपए आरोपी द्वारा बताए खाते में डालें। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||
























