
👁 58 views Views
वृद्ध महिला ने गंगा में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सकुशल बचा लिया। पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला का हाल जाना और परिजनों का अवगत कराया।
आपको बता दें कि मेरठ निवासी बुजुर्ग महिला राजवती मंगलवार को ब्रजघाट पुल पर पहुंची और सीढ़ियों से आरती करने पहुंची। काफी देर तक आरती स्थल के पास घूमती रही। कुछ देर बाद टहलते हुए गंगा के तट पर पहुंची और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा में छलांग लगा दी। उसके बाद आसपास मौजूद नाविकों ने बुजुर्ग महिला को बचाया और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
























