
जाने हापुड़ में भाजपा का किससे होगा मुकाबला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा-2027 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव मेें अभी एक साल है।
जनपद हापुड़ में तीन विधानसभा क्षेत्र हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर है और तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा तीनों सीटों पर फिर से कब्जा करने के लिए संगठन की मजबूती पर बल देने हेतु कार्य कर रही है परंतु ऐसा लगता है कि वर्ष 2027 का चुनाव भाजपा के लिए टेडी खीर साबित होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी व भाजपा तथा हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा व भाजपा के मध्य सीधे टक्कर होगी। प्रत्याशी भले ही कोई भी हो। भारतीय जनता पार्टी यदि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में विजय का परचम फहराना चाहती है तो प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का ऐसा निर्णय लेना होगा ताकि विरोध के स्वर न पनपने पाए। आमजन संगठन की दृष्टि से भी भाजपा को कमजोर आंक रहे हैं और एक हिस्ट्रीशीटर को संगठन में जिम्मेदारी का औहदा मिलने से भी नागरिक खफा है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























