
बाबूगढ़: पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में थाना बाबूगढ़ के कोतवाल मुनेश प्रताप द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
थाना बाबूगढ़ कोतवाल मुनेष प्रताप द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों तथा चंडी मंदिर मार्गों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। साथ ही, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस अवसर पर कोतवाल मुनिश प्रताप ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें। थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288
























