
👁 28 views Views
अनियंत्रित होकर पलटा डीजे वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जानहानी नहीं हुई।
शुक्रवार को डीजे से भरी गाड़ी किसी कार्यक्रम से लौट रही थी। जैसे ही वह औरंगाबाद गांव के पास पहुंचे तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। वाहन में सवार लोगों का हाल जाना। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























