
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई। इस दौरान कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला गुरुवार का है जब एक वैगनआर गाड़ी सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। सड़क हादसे के दौरान हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों का हाल जाना। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























