
👁 22 views Views
बाबूगढ़: किशोरी के अपहरण का आरोप लगा अज्ञात पर कराया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट से 17 साल की किशोरी का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर बाबूगढ़ छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव श्यामपुर जट्ट के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिक बेटी 23 फरवरी की दोपहर करीब 2:00 बजे घर से बाहर गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों ने काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




























