
लाखों की अनियमितता पर मोरपुर के ग्राम प्रधान के अधिकार सीज, फर्म होगी ब्लैक लिस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विकासखंड क्षेत्र के गांव फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में विकास कार्यों में लाखों की अनियमितता कर और बिना सड़क निर्माण ही भुगतान करने पर हुई जांच के बाद गांव मोरपुर के प्रधान हरेंद्र सिंह के वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया गया है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाली फर्म को भी ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता महेश चंद्र, रामवीर सिंह, राहुल, अंकित कुमार, अनिल कुमार ने 25 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने ग्राम पंचायत मोरपुर में विकास कार्य न कर फर्जी तरीके से सरकारी धनराशी निकालने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी को जांच सौंपी। खंड विकास अधिकारी ने 18 सितंबर 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों को सही माना। जांच के बाद आरोपी ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सचिव कृष्ण कुमार और मोहित कुमार कंसलटिंग इंजीनियर को नोटिस देकर 15 कार्य दिवस में जवाब मांगा गया था। हरेंद्र सिंह और मोहित कुमार ने अपना जवाब भेजा लेकिन वह संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं और फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




























