
सपनावत में हुए पथराव के मामले में तीन का 151 में चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में 4 मार्च को नाली को लेकर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों का 151 में चालान कर कार्रवाई की है। पुलिस ने भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि यदि फिर से हुड़दंग किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि 4 मार्च को सपनावत गांव में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिसकी वीडियो भी मौके पर वायरल हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों का 151 में चालान कर दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























