
बाबूगढ़ में चल रहे बाल-विवाह को रुकवाया, दोनों पक्षों को जमकर फटकारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरौली में 15 वर्षीय किशोरी के बाल विवाह की जानकारी मिलने पर न्यायाधीश बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जिसने विवाह को रुकवाया और दोनों पक्षों को जमकर फटकारा। गांव में जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर से बारात आई थी। दोनों के फेरे होने थे लेकिन उससे पहले ही टीम ने कार्रवाई की जिससे अफरा-तफरी मच गई और बारात वापस लौट गई।
लखनऊ से मिली एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को संयुक्त टीम बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली पहुंची जहां 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी का विवाह बुलंदशहर के गांव सैदपुर से आए दूल्हे के साथ होने जा रहा था। बारात आ चुकी थी और सभी लोग व्यंजनों का स्वाद चख रहे थे। संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने जाते ही विवाह को रुकवाया और सभी को कानून का पाठ पढ़ाया। दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी भी दी। इसके बाद टीम ने नाबालिक किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























