
दो महीने में 64 स्थानों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों डिवीजन में 64 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही 122 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद बेहतर सप्लाई मिल सकेगी। इसके साथ ही 69 विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त करने की तैयारी शुरू की गई है। अप्रैल महीने से पहले ही एक कार्य पूरा कराया जाएगा। बताते चलें कि बेहतर सप्लाई के लिए ऊर्जा निगम को ट्रांसफार्मर की खेप भी मिली है जिससे क्षेत्र में बेहतर ऊर्जा सप्लाई की जा सके। नौ बिजली घरों की क्षमता वृद्धि होगी।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288


























