
होली व ईद को लेकर पुलिस व प्रशासन ने की धर्म गुरूओं से वार्ता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी होली व ईद पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पुलिस व प्रशासन का लक्ष्य आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराना है जिसके लिए जनपद के शीर्ष अफसर हर सम्भव आवश्यक कदम उठा रहे है।
आगामी त्यौहार होली व ईद को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने शनिवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की एक मीटिंग आयोजित की और उपस्थित जनों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए त्योहारों को आपसी सद्भाव, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में उपस्थित लोगो ने पुलिस व प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur






























