
ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिहार से दिल्ली उपचार कराने के लिए जा रहे बिहार के भोजपुर निवासी वृद्ध विनोद प्रसाद की ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें गढ़मुक्तेश्वर में सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
बिहार के भोजपुर निवासी विनोद प्रसाद पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनके परिजन वहां के अस्पतालों में उपचार कररा रहे थे। उपचार से कोई फायदा ना होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया। शुक्रवार को विनोद प्रसाद के बेटे धन बाबू उन्हें उपचार के लिए ट्रेन से दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक विनोद की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद धन बाबू ने जीआरपी को सूचना दी। गढ़ में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी कर्मियों की मदद से गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल से ही शव अपने साथ लेकर घर लौट गए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























