
कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी में सवार कार सवार खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जो पास में चल रहे ओवरलोड गन्ने के ट्रक से चलती गाड़ी में गन्ने निकाल रहे हैं। ऐसे में पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और मामले में कार सवारों को सबक सिखाने की मांग की है। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मेरठ रोड पर जैसे ही एक ओवरलोड गन्ने का ट्रक पहुंचा तो बराबर में गाड़ी लगाकर कार सवारों ने उसमें से गन्ने निकालने का प्रयास किया। कार चालक ने भी चलती गाड़ी से ट्रक से गन्ने निकालने की कोशिश की। हालांकि कार में बैठे युवक ने गन्ना आखिरकार निकाल लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान पीछे आ रहे अन्य कार सवार होरन बजाते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























