
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला प्रीत विहार में फ्लैट में 16 फरवरी की देर शाम फंदे से लटके मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तीन दिन तक युवती का शव पंखे से लटका था। मृतका के भाई ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है की युवती का शव तीन दिन तक पंखे से लटका था। इस बात को सुनकर हर कोई सुन्न है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।


























