ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगे रुपए










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित उद्यमी रमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने ट्रक बुकिंग कराने की बात कही। उद्यमी के अनुसार वह पहले से ही आनलाइन ट्रक बुकिंग के लिए इंटरनेट पर जानकारी तलाश रहे थे। इसी दौरान संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रांसपोर्ट एप से जुड़ा बताया। फोन करने वाले युवक ने ट्रक भेजने से पहले करीब छह हजार रुपये एडवांस जमा करने की मांग की और कहा कि शेष भुगतान ट्रक पहुंचने के बाद किया जाएगा। भरोसा कर उद्यमी ने बताए गए खाते में आनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद युवक ने कुछ ही देर में उनका नंबर ब्लाक कर दिया। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी दिव्य बालियान ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पीड़ित की रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।








  • Related Posts

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली शुगर मिल ने मिल बंदी हेतु प्रथम नोटिस जारी कर किसानों से अपील की है कि वे मिल को…

    Read more

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह
    error: Content is protected !!