
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डबरिया में अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बुधवार की रात की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला डबरिया निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह जिला न्यायालय हापुड़ से कार्य कर घर लौट रहे थे। जैसे ही घर पहुंचे तो पड़ोस के सुरेंद्र, अरुण, अजीत और नवनीत उनके दरवाजे पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया और घर के अंदर चले गए। चारों उनके घर में घुस आए और धारदार वस्तु से सिर पर प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी मां बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

























