
राज्य पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने अपने आवास पर राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 हेतु चयनित वरिष्ठ एवं नवाचारी शिक्षक अमित कुमार शर्मा के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कविता माधरे एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री मोहन सिंह ने श्री अमित कुमार शर्मा को पटका पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उनकी उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया।
हापुड़: गुरु कृपा सोफा फैक्ट्री से फैक्ट्री दामों पर खरीदें फर्नीचर: 9917449702


























