
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे किसान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com/):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में विद्युत विभाग के ऑफिस हापुड़ पर हुईं जिसकी अध्यक्षता सुधीर त्यागी व संचालन हापुड़ तहसील अध्यक्ष मोनू त्यागी ने किया।पंचायत में किसानो ने बिजली विभाग से जुडी किसानो की समस्याओ से अवगत कराया।
किसानो ने विद्युत विभाग से सम्बध्द किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु एक ज्ञापन दिया।किसानो ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को गांवों में नहीं लगने दिया जाएगा 2.ग्रीष्म ऋतु में कृषि के लिए निर्बाघ विद्युत सप्लाई की जरूरत होती है, इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य को तत्काल करवाने का कष्ट करें। 3.क्षमता वृद्धि के लिए स्टोर से लाये गये ट्रांसफार्मर साइट पर नहीं लगाए गए हैं ठेकेदार द्वारा बिजलीघर दत्तियाना पर रख दिए गए इन्हें तत्काल लगवाया जाए।4.दत्तियाना बिजली घर की 33 केवी लाइन का सिंभावली रेलवे लाइन क्रॉसिंग का केबल जर्जर है जो गर्मियों में जलता रहता है और अनावश्यक बिजली बाधित होती है उसको तत्काल बदलवाया जाए। ठेकेदारों द्वारा कई स्थानों पर तार खंभे बदलने का कार्य किया जा रहा है जिसे अति शीघ्र कंप्लीट करवाया जाए।5.बिजली घरों पर रात में कोई स्टाफ नहीं रहता है कम से कम दो लाइनमैन की रात्रि ड्यूटी लगाई जाए। 6.बिजली घरों पर जो भी अनुरक्षण का कार्य होता है उसे तत्काल करवाया जाए जिससे गर्मी के मौसम अनावश्यक रूप से बिजली कटौती ना हो।7.गढ़ डिवीजन में मीटर का कार्यालय एक कोने में बनाया गया है जहां पानी पीने का व उपभोक्ताओं को बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जिसे सिंभावली में किसी स्थान पर शिफ्ट किया जाए जिससे डिवीजन के मध्य क्षेत्र में होने से आसानी से शिकायतों का निस्तारण हो सके क्षेत्र के लोगों को अपने शिकायत को लेकर भटकना न पड़े।
8.अमीपुर नगोला में एक महीने पहले चोरी हुई लाइन को तुरन्त खींचा जाए। पंचायत में एमडी सरजीत सिंह, रूपराम, अनुज त्यागी, सियानंद त्यागी, मनोज तोमर, अमरीश त्यागी, मनोज कुमार, अतुल त्यागी, लखन तोमर, विक्रम कसाना, सर्वेश, अमरेश, ओंकार, राजवीर भाटी, शिवनंदन, मोनिंदर त्यागी, विक्रम तोमर, राधेश्याम तोमर, कुलदीप, राजकुमार, अनिल अधाना आदि।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























