
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपाई में दो बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक रामकिशन ने आरोप लगाया कि किसी ने पुरानी रंजिश में उनकी बकरियों के चारे में जहर मिलाकर दे दिया। रामकिशन ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार की रात अचानक बकरियों की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोनों बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।























