
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में नहर वाले रास्ते पर दो युवकों ने सड़क पर चलती गाड़ी पर स्टंट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने स्टंटबाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
एक युवक तो धीमी गति से चल रही गाड़ी की छत पर पीछे से आकर खड़ा होकर स्टंट करne लगा जबकि गाड़ी चलाने वाला युवक भी चलती गाड़ी पर अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा है। स्टंट बाजी की वीडियो वायरल हो रही है। दोनों नौजवानों ने सस्ती लोकप्रियता की खातिर रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। आप ही सोचिए कि यदि जरा सा संतुलन बिगड़ जाता तो जान भी जा सकती थी। ऐसे में लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।























