
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट पर सोमवार को जबरदस्त जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में खड़े लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। आधा घंटे तक लोग इस भयंकर जाम के झाम में फंसे रहे जिन्होंने बताया कि मौके पर कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था।
हापुड़ के कोठी गेट पर जबरदस्त अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या अक्सर बन जाती है लेकिन अधिकारी ना तो अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हैं और ना ही कोई पुलिसकर्मी या यातायात पुलिस कर्मी जाम को संभालता है। मामला सोमवार का है जब लोग कोठी गेट पर पहुंचे तो उन्हें भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और उन्हें दो मिनट की दूरी तय करने में पौन घंटा लग गया। लोगों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।























