लखनऊ में आयोजित संविधान संवाद व मनरेगा में कांग्रेस हापुड के जिलाध्यक्ष हुए शामिल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हापुड़ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी भी शामिल हुए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरों को दिए गए रोजगार के अधिकार को छीनने का काम किया हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जिन मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत साल में 150 दिन रोजगार देने का अधिकार था। केंद्र की भाजपा सरकार ने उन मजदूरों के अधिकार को छीनने का काम किया हैं। गरीब मजदूरों के अधिकार को कांग्रेस पार्टी कभी छीनने नहीं देगी।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज मजदूरों के अधिकार को कुचलने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही हैं। उन मजदूरों के अधिकार को कांग्रेस हर हाल में वापिस उन्हें दिलाकर रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों, दलितों, शोषितों , वंचितों, महिलाओं, किसानों और हर वर्ग की पार्टी हैं। किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के लिए कांग्रेस पार्टी और उसका हर कार्यकर्ता हमेशा अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, रजत त्यागी, महबूब अली आदि भी मौजूद रहे।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!