जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिशः प्रमोद कृष्णम










जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिशः प्रमोद कृष्णम

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता संवर्धन विनियम-2026 को लेकर देश में पक्ष और विपक्ष के हो रहे प्रदर्शन और बयान बाजी पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि भारत एक बड़ा लोकतंत्र देश है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का सबको अधिकार है। भारत को और संगठित होने की जरूरत है। कुछ ताकते हैं जो देश को तोड़ना चाहती हैं। यह ताकतें जाति, धर्म, भाषा तथा क्षेत्र के नाम पर प्रयासरत है। देश में जातियों के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम गांव श्यामनगर में एक शोक सभा में शामिल होने आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष-2027 का चुनाव कुरुक्षेत्र का महाभारत होगा। शतरंज बिछाई जा रही है। कंधा शंकराचार्य का होगा और टारगेट सनातन होगा। वर्ष-2027 के चुनाव में विजय की होगी। इस समय राष्ट्रीय धर्म निभाने की जरूरत है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संत सत्य के साथ रहता है। संत राष्ट्र के साथ रहता है। धर्म व राष्ट्र के लिए बड़े-बड़े बलिदान दिए हैं। राष्ट्र से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस वक्त राष्ट्र धर्म की जरूरत है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में…

    Read more

    जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 07/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

    भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    नाले में मजदूर का शव मिलने से मची सनसनी

    नाले में मजदूर का शव मिलने से मची सनसनी

    गढ़: सीओ कार्यालय के बाहर हुई मारपीट

    गढ़: सीओ कार्यालय के बाहर हुई मारपीट
    error: Content is protected !!