वायरल सच: हापुड़ में नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लोगों में इस समय असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि हापुड़ जिले में नाइट कर्फ्यू का समय क्या है? तो आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में रात्रि कर्फ्यू के समय में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। हापुड़ जनपद में नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का है। हापुड़ में रविवार 11 अप्रैल से नाईट कर्फ्यू की शुरुआत हुई जो 26 अप्रैल तक रहेगा। खबर प्रकाशित होने तक रात्रि कर्फ्यू में बदलाव का कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन अगर कोई भी बदलाव होगा तो EHAPUR NEWS सबसे पहले आप तक खबर पहुंचाएगा। EHapurNews आपसे अपील करता है कि आप किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

  • SPONSORED AD: प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632

क्या है वायरल मैसेज का सच:

दरअसल हापुड़ के लोगों के मन में ये भ्रम एक वायरल मैसेज से हुआ जिसमें रात्रि कर्फ्यू के समय में बदलाव की बात कही गई थी। तो आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ व गोरखपुर सहित 10 ऐसे जनपदों में रात्रि कर्फ्यू का समय बदला है जहां कोरोना के 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं। इन जिलों में रात 08 बजे से सुबह 07 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

जनपद हापुड़ में गुरुवार को कहां-कहां मिले 84 मरीज, जानें:

प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632:

हापुड़ में नाईट कर्फ्यू की घोषणा करती पुलिस







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!