हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़वासियों के लिए एक खुशखबरी है। हापुड़ के बेटे रोहित भारती यूपीपीएससीकी परीक्षा उत्तीर्ण कर डीपीआरओ बन गए हैं जिसस रोहित के परिवार में खुशी का माहौल है।
हापुड़ की बैंक कॉलोनी निवासी रोहित भारती ने 2020 में आयोजित यूपीपीएससीकी परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम घोषित होने के बाद रोहित के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। रोहित ने बताया कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम किया। रोहित ने बताया कि वह तीन बार यूपीपीएससीकी परीक्षा दे चुके हैं। बता दें कि रोहित के पिता सुरेश भारती सिंभावली में स्थित एक बैंक में शाखा प्रबंधक है जो अपने बेटे की कामयाबी से बेहद खुश हैं।
हापुड़ निवासी रोहित ने 10वीं और 12वीं कक्षा हापुड़ के एक स्कूल से उत्तीर्ण की है। स्कूल के बाद रोहित ने आईआईटी मुंबई से बीटेक पास की और कोचिंग शुरु कर दी जिसके बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल कर डीपीआरओ जिला पंचायत राज अधिकारी बनने जा रहे हैं।
प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632






















