
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार निवासी 21 वर्षीय आदित्य सागर पुत्र विनीत कुमार की पंजाब स्थित आईआईटी रोपड़ में जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले आदित्य सागर के कान से खून निकलने लगा और वह बेसुद्ध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद गार्ड उसे आईआईटी के मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे जहां से उसे फर्स्ट एड के बाद सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार में जवान बेटे की मौत से कोहराम मचा है। बुधवार की शाम मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। प्रथम दृश्यट्या ब्रेन हेमरेज से मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।
आदित्य सागर आईआईटी रोपड़ में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर का छात्र था जो जिम में वर्कआउट के लिए गया था। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन वर्कआउट के दौरान कान से खून निकलने लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























