
झोड़ की भूमि पर कब्जा कर बन गया मकान, अधिकारी एक साल से भेज रहे नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में स्थित खसरा संख्या 1120 झोड़ की भूमि है जिसपर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों ने धरातल पर कोई कार्य नहीं किया है। महज कागजों में ही कार्रवाई जारी है।
अधिवक्ता कपिल तोमर ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इस संबंध में 27 दिसंबर को झोड़ की भूमि से गोपीचंद की बेदखली के आदेश भी हो चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। ऐसे में अधिकारी शिकायत के पश्चात नोटिस पर नोटिस दिए जा रहे हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























