
यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर के छात्रों के लिए हैल्प डेस्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार से हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी है। यह व्यवस्था बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लागू की गई है ताकि छात्र-छात्राएं लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं, विषयगत शंकाओं, परीक्षा भय, तनाव और जिज्ञासाओं का समय पर समाधान प्राप्त कर सकें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ लिखित परीक्षाओं से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























