
हापुड़ के जरौठी रोड विजय विहार बना अवैध कालोनी का ठिकाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का जरौठी रोड अवैध कालोनी व बेड़े-बड़े अवैध गोदामों का ठिकाना बना है। प्रोपर्टी के कारोबारियों ने इस अवैध कालोनी का नाम विजय विहार रखा है।
गढ़ रोड से जरौठी रोड को जाने वाले मार्ग पर कुछ दूर चलने के बाद बायें हाथ पर एक लम्बे-चौड़े मैदान में सैकड़ों की तादाद में प्लाट काटे गए है जिनमें से कुछ प्लाट पर गोदाम बनाए गए है और अन्य प्लाटों पर गोदाम निर्माण प्रक्रिया जारी है, साथ ही मिट्टी का भराव जारी है। गोदामों तक माल परिवहन करने के लिए सड़कें बनाई गई है। गोदामों के पिछले भाग में एक आवासीय कालोनी बसाई जा रही है जिसके प्लाट बिक्री में है।
आवासीय कालोनी का नाम विजय विहार रखा गया है। कालोनी के दो मुख्य द्वार है जिन पर फिलहाल लोहे के पाइप से बने गेट लगे है और प्लाटो को ईटों से बांटा गया है। इस आवासीय कालोनी तक पहुंचने के लिए सीसी रोड का निर्माण किया गया है।
सूत्र बताते हैं कि किसान से कृषि भूमि का सौदा प्रोपर्टी के धंधेबाजों से किया गया जिसका भू-उपयोग नहीं बदलवाया गया है। इस भूमि के एक भाग को व्यवसायिक प्लाटों में बेचा गया जिस पर करीब 25-30 बड़े-बेड़ गोदाम बनाए गए है। ये सभी गोदाम अवैध रूप से निर्मित हुए है। अनेक प्लाटों पर अवैध गोदामों के निर्माण मिट्टी भराव का काम तेजी से चल रहा है।
इन व्यवसायिक प्लाटों के पिछले भाग में आवासीय कालोनी काटी गई है, जिसके प्लाटों की बिक्री का सौदा दलाल हाथों में लिए घूम रहे हैं। अवैध कालोनी तथा अवैध व्यवसायिक भवनों के निर्माण से सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। नागरिको की मांग है कि सरकार को राजस्व चोरी रोकने हेतु कड़े कदम उठाने चाहिए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012


























