
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन खरीदने के लिए हापुड़ नगर पालिका लगाएगी खुली बोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन खरीदने के लिए अब खुली बोली लगाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर पालिक स्तर से यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिससे प्लांट के लिए सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध हो सकेगी।
हापुड़ शहर से प्रतिदिन 111 टन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण होना है। इसके निर्माण के लिए करीब ढाई हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है जिससे कि भविष्य में कूड़े का निस्तारण करने में किसी प्रकार की समस्या ना आए। पिछले दिनों पालिका के अधिकारियों ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। इस पर अलग-अलग स्थान के लिए आठ भूस्वामियों ने अपनी भूमि पालिका को विक्रय करने के लिए आवेदन किए थे। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने आवेदन में भूमि के अधिक दाम आने पर आपत्ति जताई थी। जमीन की कीमत आठ करोड़ रुपए से भी अधिक बैठ रही थी। इस पर डीएम ने खुली बोली करने के आदेश दिए हैं। खुली बोली के माध्यम से जमीन की खरीद की प्रक्रिया कराई जाएगी।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























