हापुड़ में एक हजार कुत्तों की होगी नसबंदी, 16.50 लाख होंगे खर्च










हापुड़ में एक हजार कुत्तों की होगी नसबंदी, 16.50 लाख होंगे खर्च

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर में बढ़ते कुत्तों के आतंक को देखते हुए हापुड़ नगर पालिका ने 1,000 कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने का फैसला लिया है। इसके लिए पालिका ने 16.50 लाख रुपए का टेंडर निकाला है। कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने के अलावा उन्हें वापस सुरक्षित स्थान पर छोड़ने पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। इससे शहर वासियों की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

हापुड़ में आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। यह कुत्ते कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। हापुड़ के श्रीनगर, जवाहरगंज, शिवपुरी, पटेल नगर आदि इलाकों में कुत्तों का जबरदस्त आतंक है। पालिका ने पहले भी कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला था लेकिन भुगतान की परेशानियों के कारण टेंडर को लेने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। हालांकि फिर से कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर निकाला गया है। पालिका द्वारा संबंधित फर्म को अपने वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एक कुत्ते को पकड़कर उसकी नसबंदी करने पर 1,650 रुपए खर्च होंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर कुत्तों की नसबंदी शुरू होगी।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!