
चाय वाला समाज सेवी फिर से सेवा के लिए मैदान में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती सर्दी में चाय वाला के नाम से जाने जाना वाला हापुड का समाज सेवी एक बार फिर से चाय के साथ मैदान में आ गया।यह समाज सेवी कोई और नहीं आप सभी के बीच का नौजवान है।यह नौजवान चाय के पेपर कप,चाय से भरा कंटेनर लेकर कड़कड़ाती सर्दी में घर से निकला और जा पहुंचा,हापुड के रेन बसेरे व रेलवे स्टेशन पर।जहां उसने सभी लोगों को चाय का प्रसाद वितरित कर सर्दी से राहत दिलाने का प्रयास किया।अब यह सिलसिला सर्दी भर जारी रहेगा।यह समाज सेवी हापुड के मौहल्ला कलैक्टर गंज का मुंजाल है,जिसका ध्येय चाय के माध्यम से लोगो की सेवा करना है और यह सिलसिला गत कई वर्ष से नियमित चल रहा है।निस्वार्थ भाव से कई गयी सेवा में आनंद की अनुभूति होती है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























