
वीर बाल दिवस पर बलिदानियों को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले श्री गुरु गोविंद के सुपुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस पर शनिवार को हापुड़ में भाजपा जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि श्री गोविंद नानक देव ने सिख धर्म की अलख जगाई और श्री गुरु तेग बहादुर व श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना त्याग और बलिदान किया जो सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी के धर्म रक्षा हेतु दिए गए बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है यह मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है संगोष्ठी में जिला पंचायत रेखा नगर, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, भाजपा अलका निम, श्यामेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























