
मकान खाली कराने की बात कहना पड़ा भारी, किराएदार ने मकान मालिक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलेक्टर गंज में किराए के मकान को खाली करने की मांग को लेकर किराएदारों ने मकान मालिक दंपति पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला कलेक्टर गंज की दीक्षा कक्कड़ ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसने अपना मकान नीटा बाटला, उसके बेटे मनु बाटला और पत्नी आशा बाटला को किराए पर दिया था। बाद में मकान बेचने को उन्होंने कई बार किरायेदारों से मकान खाली करने को कहा लेकिन वह नहीं माने जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। 24 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे आरोपी ने नीटा, मनु व आशा बाटला उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब पति संजय कक्कड़ ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान दीक्षा कक्कड़ के बाय कान की बाली गिर गई। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि फिर से मकान खाली करने की बात कही तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने 112 कॉल किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























